उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
“एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत खीरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 09 जुलाई 2025:
‘वन महोत्सव जुलाई 2025’ के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत आज ग्राम मरखापुर, जनपद खीरी में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के मा. अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता, जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने भाग लिया और वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए जनमानस को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के तहत न सिर्फ ग्राम मरखापुर में, बल्कि जनपद खीरी के समस्त थानों एवं पुलिस लाइन परिसर में भी वृक्षारोपण कराया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान मातृभूमि और मातृशक्ति के सम्मान में समर्पित है, जिससे भावनात्मक जुड़ाव के साथ हर नागरिक को प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित किया जा सके।

Subscribe to my channel


