उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु गोष्ठी आयोजित

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
जनपद खीरी, 05 जुलाई 2025
खीरी: आज दिनांक 05 जुलाई 2025 को रिजर्व पुलिस लाइन, खीरी के सभागार में पुलिस पेंशनर्स की एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) द्वारा की गई।
गोष्ठी में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान पेंशन से जुड़ी समस्याओं के अलावा, पेंशनर्स ने अपनी अन्य व्यक्तिगत समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उनके शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा पेंशनर्स के अनुभवों को सराहते हुए उनके योगदान को भी स्मरण किया गया। गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हो चुके कर्मियों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
पुलिस पेंशनर्स ने इस आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार की गोष्ठियों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

Subscribe to my channel


