अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

उचौलिया पुलिस को बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 30 जून 2025 – जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उचौलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र आशाराम, निवासी ग्राम बनकागांव, थाना उचौलिया को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में की गई। प्रभारी निरीक्षक श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश किया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे:

प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार

उप निरीक्षक शमसुल्लाह मलिक

हेड कांस्टेबल राजीव कुमार

हेड कांस्टेबल सुनील कुमार

पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button