उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को विदाई, खीरी पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 30 जून 2025:
जनपद खीरी पुलिस द्वारा आज एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदा किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस लाइन, खीरी स्थित संगोष्ठी कक्ष में संपन्न हुआ।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी श्री प्रकाश कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर भावभीनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने पूरे सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ समाज और विभाग की सेवा करते हैं, उनका अनुभव सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिवम कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) श्री अभिमन्यु त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक खीरी एवं एसआई एमटी भी उपस्थित रहे और सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके भविष्य के सुखद जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सूची:
1. उप निरीक्षक – अजीत कुमार
2. उप निरीक्षक – रामाधार राम
3. मुख्य आरक्षी – नन्हे लाल
4. फॉलवर – राम कृपाल शुक्ला
5. फॉलवर – राम चन्द्र
कार्यक्रम का माहौल भावुकता और सम्मान से भरा हुआ था। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपने वरिष्ठों को विदाई दी।

Subscribe to my channel


