उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
एएचटी थाना खीरी का विशेष अभियान: बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ चलाया गया जनजागरूकता अभियान

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
लखीमपुर खीरी, 25 जून 2025: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली और निदेशक महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में थाना एएचटी, खीरी की टीम ने बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और नशा मुक्ति के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)/नोडल अधिकारी खीरी के कुशल निर्देशन में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान थाना एएचटी प्रभारी उपनिरीक्षक राम अवतार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, महिला आरक्षी संध्या श्रीवास्तव एवं प्रियंका वर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी लखीमपुर खीरी की संयुक्त टीम ने रामापुर, राजापुर, एलआरपी, छाऊछ चौराहा, ओयल रोड समेत अन्य स्थानों से बाल श्रम में लगे 03 बच्चों का रेस्क्यू किया। बच्चों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया गया एवं सेवा नियोजकों के खिलाफ विधि अनुरूप कार्रवाई की जा रही है।
टीम ने सभी सेवा नियोजकों से सख्त अपील की कि वे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी दशा में काम पर न रखें, अन्यथा यह दंडनीय अपराध है। साथ ही जनसाधारण को बाल श्रम, बाल विवाह और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ जागरूक किया गया एवं बच्चों को नशे से दूर रखने का संदेश दिया गया।

Subscribe to my channel


