नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेशज़कियान से फोन पर बातचीत में इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर भारत की “गहरी चिंता” व्यक्त की है। उन्होंने सभी पक्षों से तुरंत तनाव कम करने और संवाद एवं कूटनीति के जरिए समाधान खोजने की अपील की।
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान तनाव से क्षेत्रीय स्थिरता और विश्व शांति को खतरा है, और सभी पक्षों को संयम बरतने और संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है।
भारत ने यह रुख तब अपनाया है जब इज़राइल और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है, और पूरी दुनिया शांति बहाली के प्रयास कर रही है।