LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
जनपद खीरी में बड़ी कार्रवाई, थाना भीरा पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 15 जून 2025
जनपद खीरी में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज थाना भीरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना भीरा क्षेत्र से चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी गंभीर धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत वांछित थे।
पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में तथा थानाध्यक्ष भीरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
1. नसीम पुत्र नाजिम, उम्र करीब 26 वर्ष
2. हासिम पुत्र नाजिम, उम्र करीब 34 वर्ष
3. नाजिम पुत्र मोहम्मद यासीन, उम्र करीब 56 वर्ष
4. मेराज पुत्र जमील अहमद, उम्र करीब 21 वर्ष
सभी अभियुक्त ग्राम मुड़िया हेमसिंह, थाना भीरा, जनपद खीरी के निवासी हैं। इनके खिलाफ मु0अ0सं0 229/2025 के अंतर्गत धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(2), 125, 109(1) बीएनएस व 30/3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।
इस सफलता में शामिल पुलिस टीम:
उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह
कांस्टेबल मोहित कुमार
कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह
कांस्टेबल अंकित पवार (थाना भीरा)
भीरा पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Subscribe to my channel


