किच्छा विधानसभा में कराया जा रहा चौतरफा विकास- तिलक राज बेहड़,बेहड़ ने 2.67 करोड़ से निर्मित 5 सड़कों का किया लोकार्पण वा शिलान्यास
All-round development is being carried out in Kichha Assembly- Tilak Raj Behad, Behad inaugurated and laid the foundation stone of 5 roads constructed at a cost of 2.67 crores


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
किच्छा… विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधानसभा किच्छा में लगभग 2 करोड़ 67 लाख की लागत से राज्य योजना के तहत निर्मित करायी गयी 5 बड़ी सड़कों के लोकार्पण व शिलान्यास किये.इसके तहत शिमला पिस्तौर में सीमेंट कंक्रीट ब्लाक द्वारा एज टू एज 975 मीटर मार्ग का निर्माण कार्य लागत-66.08 लाख, ग्राम मिलक में सीमेंट कंक्रीट ब्लाक द्वारा एज टू एज 750 मीटर मार्ग का निर्माण कार्य लागत 48.03 लाख, ग्राम छिनकी में डॉ लाडी क्लीनिक के सामने से वीरू नगला तक 885 मीटर मार्ग का पी०सी० द्वारा पुनः निर्माण कार्य लागत -42.07 लाख, ग्राम अंजनिया में शमशान घाट को जाने वाले 700 मीटर मार्ग का पी०सी० द्वारा नवनिर्माण कार्य लागत- 48.01 लाख, किच्छा के पुलभट्टा से सतुईया 1.68 किलोमीटर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य –लागत 62.33 लाख के कार्यों का उद्घाटन समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किये।
इस मौके पर विधायक बेहड़ ने कहा कि उनके प्रयास स्वरूप किच्छा विधानसभा में चौतरफा विकास कराया जा रहा है | उनके द्वारा विधायक निधि के साथ अन्य योजनाओं से भी अधिक से अधिक विकास कार्य कराएँ जा रहे है | हर योजनाओं से कार्यो की स्वीकृति कराये जाने हेतु वे तब तक प्रयास करते है जब तक कार्य पूर्ण नहीं हो जाता | जिन सड़कों पर पिछले कई वर्षों से ध्यान नहीं दिया गया था उन सड़कों को भी पुनः उनकी द्वारा ही बनवाया जा रहा है।
सभी ग्रामवासियों ने विधायक बेहड़ का फूल मालाओं से स्वागत किया व सड़कों का निर्माण कराये जाने हेतु आभार जताया।
इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,अरुण शुक्ला,मेजर सिंह,दलजीत सिंह,राजेश प्रताप सिंह,यामीन अंसारी,अजीत सचदेवा,राजेन्द्र सिंह,तीरथ मुंजाल,लक्षमण बांगा,त्रिलोक चुघ,कृपाल सिंह,जय सिंह,राम सिंह,जगदीश चुग,सतनाम चुघ,सरदार सिंह,विनोद पन्त,सोनू बाठला,शुभम सुखीजा,गुलशन मक्कड़,तौकीर अंसारी,हाजी सादिक,डाक्टरलाड्डी, राजेन्द्र दास,गुलशन सिन्धी गुरमेल सिंह,पुष्पा,करीम बक्श,तस्लीम धर्मेन्द्र सिन्धी,त्रिमल प्रसाद,एन यू खान,मुख्त्यार अहमद,जाहिद खान,हरप्रीत सिंह,राजेन्द्र कुमार,सतनाम सिंह,रजत गंगवार,गुलाम मुस्तफा,आदि लोग उपस्थित रहे |
Subscribe to my channel


