उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
अखिल भारतीय बाल बचाव एवं किशोर श्रम उन्नमूलन एव बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
* जनपद खीरी दिनांक 14.06.2025*
*अखिल भारतीय बाल बचाव एवं किशोर श्रम उन्नमूलन एव बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान*
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध अभियान के अनुक्रम में किशोर श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह रोकथाम अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14.06.2025 को पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं नोडल अधिकारी थाना एएचटी खीरी महोदय के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक रामअवतार प्रभारी थाना एएचटी हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार व चाइल्ड लाइन खीरी से अंजुम परवीन ,श्रम विभाग से मोहम्मद रिजवान की संयुक्त टीम की मौजूदगी में ग्राम कैमा खुर्द थाना नीमगांव में एम ट्रस्ट स्वयं सेवी संस्था द्वारा बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने हेतु आयोजित कार्यशाला में किशोरी एवं बालिकाओं एवं उपस्थित जनमानस को बल श्रम बाल विवाह , बाल भिक्षावृत्ति मानव तस्करी रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया तथा बेहजम छाउछ एलआरपी कोतवाली सदर क्षेत्र में होटल ढावा दुकानदारों को बताया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है आम जनमानस को इस संबंध में जागरूक किया गया व इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 1090,1098,1076,112,108,181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

Subscribe to my channel


