उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ADG अमित चन्द्रा ने खीरी पुलिस लाइन का किया निरीक्षण साइबर क्राइम ट्रेनिंग पर विशेष ज़ोर

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 13 जून 2025 –

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (पीटीसी मुरादाबाद) श्री अमित चन्द्रा ने शुक्रवार को जनपद खीरी के पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। यह दौरा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण की समीक्षा हेतु किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री चन्द्रा ने प्रशिक्षण व्यवस्था की गहन जांच की और बैरक, मेस, शारीरिक अभ्यास व अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से साइबर अपराध और तकनीकी प्रशिक्षण पद्धतियों को आधुनिक समय की आवश्यकता बताते हुए इस ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के पश्चात ADG ने पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और कौशल विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशिक्षण को जमीनी हकीकत से जोड़ना ज़रूरी है, जिससे युवा आरक्षी तकनीकी चुनौतियों का सामना बेहतर ढंग से कर सकें।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button