देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
स्कूल बना कचरे का अड्डा सात वर्षों से बंद है राजकीय बालिका विद्यालय
ग्राम पंचायत की अनदेखी बनी बड़ी वजह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
पादरू (उप-तहसील मुख्यालय):
ग्राम उपासरो का वास स्थित राजकीय बालिका विद्यालय पिछले सात वर्षों से बंद पड़ा है। इस विद्यालय की चारदीवारी न होने के कारण अब यह परिसर कचरे के ढेर में तब्दील हो चुका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते यह स्थिति बनी हुई है।
विद्यालय परिसर में नियमित रूप से कचरा डाला जा रहा है जिससे यह एक ‘कचरा जंक्शन’ बन गया है। शिक्षा विभाग की लापरवाही और पंचायत की अनदेखी से यह भवन अब बेकार पड़ा है, जबकि इसका उपयोग अन्य सरकारी कार्यों के लिए किया जा सकता है।
स्थानीय नेता का बयान:
भाजपा मंडल पादरु के महामंत्री रमेश जैन ने कहा,
“पादरु के उपासरो का वास में यह विद्यालय कई सालों से बंद पड़ा है। यदि शिक्षा विभाग इस भवन का पुनः उपयोग करे या यहाँ ब्लॉक कार्यालय की स्थापना करे, तो यह आमजन के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।”
स्थानीय निवासियों की मांग:
गांववासियों की मांग है कि या तो विद्यालय को पुनः शुरू किया जाए या इस भवन में किसी अन्य सरकारी विभाग का कार्यालय स्थापित किया जाए। साथ ही, परिसर में चारदीवारी का निर्माण अति आवश्यक है ताकि इसे कचरा स्थल बनने से रोका जा सके।

Subscribe to my channel


