देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिला प्रज्ञा सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
नगर के ज्ञान दिशा स्कूल के सर्वांगीण विकास के कार्य को प्रशंसित करते हुए सीबीएसई एवं एनसीईआरटी के अधिकारियों ने बधाई दी। अजमेर में आयोजित समारोह में ज्ञान दिशा स्कूल के प्रयासों को पंख देने के कार्य को सराहते हुए डॉ.श्रीवास्तव एवं डॉ.शर्मा ने संस्था सचिव श्वेता पटवारी एवं संस्था प्रधान विशाल पटवारी को प्रज्ञा अवॉर्ड से सम्मानित किया। स्कूल के संगीत पर किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं बच्चों को शिक्षा एवं देश रक्षा का जिम्मा उठाने की प्रेरणा देने के लिए स्कूल को सराहा। ब्रेनवुड संस्थापक डॉ.विवेक शर्मा द्वारा श्वेता पटवारी को विशिष्ट पुरस्कार देते हुए स्कूल में मेंटल हेल्थ पर किए हुए कार्यों को सराहा। बालोतरा पहुंचने पर समाजसेवी ओम बांठिया ने दोनों को बधाई देते हुए वर्तमान परिपेक्ष्य में गुणवता पूर्ण, राष्ट्रीय भावना, नैतिकता, संस्कार, भारतीय संस्कृति,प्रतिभा उजागर करने वाली तकनीकी युक्त शिक्षा के लिए किए जा रहे सार्थक प्रयासों की सराहना की। ज्ञान दिशा मैनेजमेंट कमेटी, शिक्षकों, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम सदस्यों ने सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Subscribe to my channel


