देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सेवा कार्यों के साथ मनाया संस्थान सदस्य का जन्मदिन  

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान सदस्य घनश्याम सिंह राजपुरोहित का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया।

संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने बताया कि संस्थान के सदस्यों में सेवा का संस्कार निहित है इसीलिए संस्थान सदस्य घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने अपने जन्मदिन पर अन्नपूर्णा रसोई में जरूरत मंद को भोजन करवाया व गौ माता को हरा चारा गौ शाला में भेजा गया।

कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा ने कहा कि राजपुरोहित द्वारा अपने जन्मदिन पर किए गए सेवा कार्यों की सभी सदस्यों ने सराहना की व माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई भी दी।संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने कहा हमारे सभी सदस्य अपने जन्मदिन पर सेवा कार्य करते है फिजूल खर्ची में रूपये खर्च करने से बेहतर है कि सेवा करके अपना जन्मदिन मनाया जाए ताकि इस शुभ दिन पर किसी जरूरत मंद की दुआएं मिल सके।

आनंद दवे ने कहा कि घनश्याम सिंह राजपुरोहित संस्थान के वरिष्ठ सदस्य है उनके द्वारा तीन राशन सामग्री के किट हर माह जरूरतमंद को दिए जा रहे है इसके अलावा इनके द्वारा गौ माता चारा, पानी व अनेक सेवा के कार्यों में संस्थान को सहयोग किया जाता है।

घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने कहा कि आज जन्मदिन पर सेवा करके मानसिक शांति का अनुभव हुआ है प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर सेवा करनी चाहिए।

इस अवसर पर राजेंद्र माली, कमलेश सोनी सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button