देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

सवेरा संस्थान बालोतरा

बालोतरा, 31 मई।

       विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू नियंत्रण पर संगोष्ठी का आयोजन सवेरा संस्थान बालोतरा के तत्वाधान में सवेरा सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सवेरा संस्थान की सचिव खीयाराम चौधरी ने कहा तंबाकू एक मीठा जहर है जो दिखता नहीं मगर मारता जरूर है। हर साल लाखों लोग इस लत्त की वजह से अपनी जिंदगी खो देते हैं इसलिए तंबाकू जनित उत्पादों पर नियंत्रण जरूरी है बचाव ही उपचार है। संगोष्ठी में पर्यावरण विद् मांगाराम मेहरा ने कहा कि तंबाकू सेवन से शरीर में धीरे-धीरे कई प्रकार की बीमारियां आ जाती है ,धूम्रपान शरीर के हर अंगों को नुकसान पहुंचाता है। हमें विशेष कर युवाओं को तंबाकू से दूर रखने की महज आवश्यकता है।

 जागरूकता संगोष्ठी में नशा मुक्ति, नशे के दुष्प्रभाव पर गहन विचार विमर्श किया गया ।

इस अवसर पर सिमरथाराम पथिक, चांदनी चौधरी , बाबूलाल सारण, फूली देवी, अनीता ने तंबाकू निषेध पर ग्रुप चर्चा कर प्रजेंटेशन दिया ।

अंत में सहायक समन्वयक टीपू भादू ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

चाँदनी चौधरी 9828622048

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button