उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मनरेगा मजदूरों के नाम पर फर्जी अटेंडेंस सचिव के संरक्षण में हो रहा भ्रष्टाचार

सचिव किशन वर्मा के संरक्षण में हो रहा मनरेगा भ्रष्टाचार  -ग्राम पंचायत शाहपुर में मनरेगा मजदूरों की फर्जी अटेंडेंस सरकारी धन का बंदरबांट

 

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती – विकासखंड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम पंचायत शाहपुर में चल रहा मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार – चंद्रपुर सरहद पर पोखरा खुदाई कार्य, राम अचल के खेत के बगल पोखरा खुदाई कार्य, पानी की टंकी के सामने खाली जमीन पर वृक्षारोपण कार्य में कुल मिलाकर 116 मनरेगा मजदूरों की फर्जी अटेंडेंस लगाकर लगभग रोजाना 27429 रुपए का सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है।

विकास भवन में बैठ रहे ईमानदार मुख्य विकास अधिकारी का नहीं है कोई खौफ। लाखों दावों के बावजूद भी भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है।मामले में ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा योजना के तहत मजदूरी करने वाले मजदूरों को उनका अधिकार मिलना चाहिए, न कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाए।ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की मिलीभगत से यह भ्रष्टाचार हो रहा है, इसलिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button