उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

बस्ती में दर्दनाक हादसा: डंपर और बाइक की टक्कर में एक की मौत

डुमरियागंज रोड निकट पचमोहनी पेट्रोल पंप के पास हुआ दर्दनाक हादसा

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती- डुमरियागंज रोड पर टिकट पेट्रोल पंप के सामने दर्दनाक हादसा हुआ, जहां टीवीएस राइडर बाइक और डंपर में जोरदार टक्कर हो गई।

     सूत्रो के मुताबिक – हादसे में बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान विकासखंड सल्टौआ के ग्राम पंचायत परसाखल के निवासी के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि डंपर ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, डंपर का नंबर UP70LT3268 और बाइक का नंबर UP51BK4331 को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए आगे की जांच में जुटी हुई है।मृतक की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। थाना अध्यक्ष सोनहा ने बताया कि हमको मृत्यु की सूचना फोन के माध्यम से प्राप्त हुई है सूचना प्राप्त होते ही सोनहा थाने से एक टीम जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ के डॉक्टर मनीष मद्धेशिया ने इस संबंध में जानकारी देने से इंकार कर दिया है।डॉक्टर की चुप्पी से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों वे इस मामले में जानकारी देने से बच रहे हैं? क्या इसमें कोई बड़ी लापरवाही या गलती हुई है?

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button