उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जिलाधिकारी ने टिश्यूकल्चर लैब का किया निरीक्षण

साउण्ड एवं ड्राप टेस्ट में संतोषजनक नहीं मिला ईंट की गुणवत्ता

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती -जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बस्ती परिसर में निर्माणाधीन टिश्यूकल्चर लैब का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि पिलिन्थ, भूतल के कालम, ब्रिक वर्क का निर्माण कार्य पूर्ण है तथा स्लैब का 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण है एवं सटरिंग, सरिया का कार्य प्रगति पर है। निर्माण में प्रयोग हो रही ईंटों का साउण्ड टेस्ट एवं ड्राप टेस्ट किया गया, जिसमें ईंट की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाया गया। कार्यदायी संस्था उ०प्र० राजकीय निर्माण निगम द्वारा तत्काल ईंट बदलवाने एवं जून, 2025 तक निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने का आवश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गुणवत्ता पर अनदेखी की पुनरावृत्ति हुई, तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी एवं टिश्यूकल्चर लैब का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करवायें।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button