दिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

क्या प्रेग्नेंसी में लोकाट सेवन करना सुरक्षित होता है- डॉ चंचल शर्मा

दिल्ली से राहुल कुमार

लोकाट एक ऐसा फल है जिसमे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए प्रेगनेंसी में लोकाट का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है। इस पौष्टिक फल में भरपूर मात्रा में खनिज और विटामिन पाए जाते हैं। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि लोकाट का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक होता है लेकिन इसकी एक निश्चित मात्रा ही आपके लिए अच्छा माना जाता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

लोकाट खाने के फायदे क्या हैं?

लोकाट के फल में विटामिन सी की प्रचूर मात्रा पाई जाती है जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप बिमारियों से बचे रहते हैं।

लोकाट में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एक गर्भवती महिला के सेल्स को मजबूत बनाता है, उनकी इम्युनिटी को बूस्ट करता है और प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए प्रेगनेंसी में लोकाट का फल खाना चाहिए।

लोकाट का फल फाइबर का एक अच्छा स्रोत है जिसकी वजह से यह गर्भवती महिलाओं के पाचन को ठीक रखता है और उन्हें पाचन संबंधी समस्या नहीं होती है।

इसे एंटीऑक्सीडेंट का प्राकृतिक स्रोत भी माना जाता है जिसकी वजह से यह प्रेगनेंट महिलाओं के कोशिकाओं को सुरक्षित रखता है उसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने देता है।

अक्सर आपने सुना होगा की गर्भवती महिलाओं को फॉलिक एसिड के सेवन की सलाह दी जाती है। वो इसलिए क्यूंकि यह बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरुरी है। लोकाट के फल में फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

लोकाट का सेवन करते समय आपको कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए जैसे इसका सेवन एक निश्चित मात्रा में ही करना चाहिए। जिन महिलाओं को लोकाट से एलर्जी है उन्हें इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। अन्य किसी भी स्थिति में एक बार डॉक्टर से संपर्क करें और तभी इसका सेवन करें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button