उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
बालश्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, नशा मुक्ति हेतु अभियान एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
* जनपद खीरी दिनांक 15.05.2025*
*बालश्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, नशा मुक्ति हेतु अभियान एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया*
आज दिनांक 15.05.2025 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के पत्र संख्या D. O. No. -61/M(Pk)/4/2025 दिनांक 04.04.2025 व श्रीमान निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या – निदे०म०क०/प्रोबे०/बा०वि०/ 2024-2025 दिनांक 25.04.2025 के क्रम श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी महोदय के आदेशानुसार एवं अपर अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी)/नोडल अधिकारी खीरी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन उपनिक्षक राम अवतार प्रभारी थाना ए०एच०टी० हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, आरक्षी चंद्र मोहन त्यागी, श्री बृजेश चंद अरविंद श्रम प्रवर्तन अधिकारी खीरी की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में बाल श्रम करते हुए 05 बच्चों का रेस्क्यू किया। सेवा नियोजको के विरुद्ध श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा विधि कार्यवाही प्रचलित है तथा बालश्रम,बाल भिक्षावृत्ति, एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान, मानव तस्करी ,बाल विवाह रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया गया। सेवा नियोजकों से अपील की गई कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है आम जनमानस को इस संबंध में जागरूक किया गया।

Subscribe to my channel


