देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा जिला बालोतरा द्वारा सभी मंडल पर किए जा रहे है धार्मिक अनुष्ठान 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला बालोतरा द्वारा सेना व देश की रक्षा के लिए सभी मंडल पर धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे है।

बालोतरा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने बताया कि अभी भारत और पाकिस्तान के बीच हालत तनावपूर्ण है इसी को देखते हुए भाजपा बालोतरा द्वारा हमारी सेनिको की सुरक्षा हेतु सभी मंडल पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे है जिसमें जिले के सभी जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता श्रद्धा के साथ भाग ले रहे है।

जिला मंत्री खेताराम प्रजापत ने बताया कि बालोतरा मंडल पर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने पचपदरा विधायक अरुण चौधरी की उपस्थिति में शनि मंदिर व रामदेव मंदिर में पूजा अर्चना की इसी तरह बालोतरा ग्रामीण मंडल में मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह भाटी के साथ किसान मोर्चा जिला महामंत्री शंकरलाल पालीवाल सहित कार्यकर्ताओं द्वारा आवासन मंडल में महादेव मंदिर में अनुष्ठान किया।

इस अवसर पर कांतिलाल हुंडिया, गोविन्द मेघवाल, शंकर भाटी, मूलचंद ओसवाल, महावीर चौपड़ा, जगदीश सिंह राजपुरोहित, खेमाराम सारण, मगाराम पुनिया, खियाराम सारण, आनंद जीरावला, लिखमा राम साईं, सीताराम माली, घेवरचंद भाटी, तुलसीराम संत, नारायण जिनगर, रूपाराम प्रजापत, सवाई सिंह सोढा, सबलसिंह सोढा, देवीसिंह, विक्रम सिंह भाटी, रावत पूरी, गोकुल सिंह सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button