देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
जननायक श्री अशोक गहलोत जी का जन्मदिवस गौसेवा कर मनाया – महेंद्र गहलोत

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 3 मई 2025।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, जन-जन के हृदय सम्राट, गरीबों के मसीहा, राजस्थान के गांधी एवं सियासत के जादूगर जननायक आदरणीय श्रीमान अशोक गहलोत जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज श्रीकोलायत की पुण्यभूमि पर स्थित श्री गौपाल गौ जनहित सेवार्थ गौशाला में एक विशेष गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार केशकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री महेंद्र गहलोत के नेतृत्व में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गौमाताओं को गुड़ व हरा चारा खिलाकर सेवा भावना के साथ जननायक का जन्मदिवस मनाया।
महेंद्र गहलोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अशोक गहलोत जी ने आमजन, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई और उन्हें प्रभावी रूप से लागू भी किया था।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने श्री अशोक गहलोत जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर राजस्थान केशकला बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश पंवार, श्री ओमप्रकाश सैन, श्री भंवर खीखनिया, श्री रामचंद्र गहलोत, श्री नरपत सैन जी , श्री मुनजी गौड़, श्री गणेश गहलोत, श्री पर्वत सैन, श्री नंदू चौहान, श्री मोहित सैन सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


