देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

गंगाशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलालेख पर भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम – कांग्रेस ने जताई आपत्ति

 

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 2 मई।

गंगाशहर स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन समारोह को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की जिला अध्यक्ष का नाम शिलालेख पर दर्ज किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

देहात कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बयान जारी कर कहा कि किसी भी सरकारी परियोजना के शिलालेख पर किसी राजनीतिक दल के जिला अध्यक्ष का नाम अंकित करना सरासर गलत परंपरा की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल उन्हीं लोगों के नाम लिखने तक सीमित रहना चाहिए, जिनकी भूमिका सरकारी स्तर पर वैधानिक या वित्तीय हो।

सियाग ने कहा कि यदि भाजपा की जिलाध्यक्ष ने इस परियोजना में कोई आर्थिक सहायता नहीं दी है, तो उनका नाम शिलालेख पर होना नैतिकता और निष्पक्षता के सिद्धांतों का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस तरह की गलत परंपराओं को बढ़ावा दे रही है, जिससे सरकारी योजनाओं का राजनीतिक लाभ लेने की प्रवृत्ति को बल मिलता है।

उन्होंने आगे कहा, “सरकारी कार्यक्रमों को तटस्थ और निष्पक्ष तरीके से आयोजित किया जाना चाहिए। जनता के पैसों से बनी योजनाओं पर किसी राजनीतिक दल की छाप नहीं होनी चाहिए।”

कांग्रेस ने इस विषय पर जिला प्रशासन से भी संज्ञान लेने की मांग की है और ऐसे मामलों में निष्पक्षता बरतने की अपील की है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button