खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन जरुरी : भायल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सनातन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, बालोतरा थानाधिकारी चेलसिंह चौहान, प्रतियोगिता मुख्य प्रायोजक पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी,कल्याणपुर पूर्व प्रधान हरिसिंह उमरलाई, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अरुण सालेचा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर युवाओं का उत्साह वर्धन किया।
प्रतियोगिता आयोजन समिति सदस्य आनंद मेहता ने बताया कि कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे व खेल संस्थान अध्यक्ष मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश जाखड़, सचिव दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ललित गोयल, कुशल ओझा, नितेश निम्बार्क सहित आयोजन समिति सदस्य जीतेन्द्र मेहता, सुजीत जीरावला, मुकेश मेहता, नवनीत भाटिया, मनीष गुप्ता,विजय त्रिवेदी सहित पुरे क्लब के सदस्यों के महत्वपूर्ण सहयोग से प्रतियोगिता सफलता की ओर अग्रसर है।
धर्मेंद्र दवे ने बताया कि शनिवार को सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, बालोतरा थानाधिकारी चेलसिंह चौहान, मुख्य प्रयोजक प्रभा सिंघवी, पूर्व प्रधान हरिसिंह उमरलाई प्रतियोगिता में पहुंचे व आयोजन की सराहना की व मैच के मेन ऑफ़ द मैच प्रदान किए।
व प्रपल केप होल्डर जयंत खारवाल व ऑरेंज केप होल्डर राहुल सिंह को अतिथियों द्वारा केप प्रदान की गई।
सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान विभिन्न सेवा के प्रकल्पों के साथ ऐसे आयोजन भी करवा रही है जो कि सराहनीय है युवाओं को खेल से जोड़ने से युवा मानसिक व शारीरिक दृष्टि से मज़बूत बनते है। सनातन संस्कृति से जुड़े युवा जब एक मंच पर मिलते है निश्चित रूप से आपसी प्रेम व मेल मिलाप बढ़ता है। आजके आधुनिक युग में खेल खेलना अति आवश्यक है।
मुकेश मेहता ने बताया कि आरसीसी केपिटल ने अपने सभी मुकाबले जीत कर फाइनल में प्रवेश किया है आज एक सेमिफ़ाइनल व देर रात्रि को फाइनल खेला जाएगा।
इस अवसर पर विजय त्रिवेदी, अनुराग अग्रवाल, अवदेश अग्रवाल, भरत जिंदल, खुश अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, निखिल जोशी, अमित दवे सहित आयोजन कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


