थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद करके अभियुक्त संजय पुत्र ज्वाला को गिरफ्तार किया गया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
* जनपद खीरी दिनांक 24.04.2025*
*थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद करके अभियुक्त संजय पुत्र ज्वाला को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24.04.2025 को थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा अभियुक्त संजय पुत्र ज्वाला निवासी ग्राम मुनफ्फरपुर थाना पसगवां जनपद खीरी को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर मुनफ्फरपुर रोड पुलिया के आगे से गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना पसगवाँ पर मु0अ0सं0 165/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
संजय पुत्र ज्वाला निवासी ग्राम मुनफ्फरपुर थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी
*बरामदगी का विवरणः-*
01 अदद तमंचा 315 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार अभियुक्त संजय उपरोक्त का आपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 514/2020 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम
2. मु0अ0सं0 259/2021 धारा 272 भादवि व 60(2) आबकारी अधिनियम
3. मु0अ0सं0 40/2022 धारा 272 भादवि व 60(2) आबकारी अधिनियम
4. मु0अ0सं0 163/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम
5. मु0अ0सं0 208/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*
1.उ0नि0 संजीव कुमार तोमर थाना पसगवां जनपद खीरी
2.हे0का0 अखिलेश कुमार यादव थाना पसगवां जनपद खीरी
3.हे0का0 मोहम्मद आरिफ थाना पसगवां जनपद खीरी
4.का0 अनिरुद्ध कुमार थाना पसगवां जनपद खीरी
5.का0 राहुल कुमार थाना पसगवां जनपद खीरी
6.का0 इन्द्रराज सिंह थाना पसगवां जनपद खीरी

Subscribe to my channel


