बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

बालोतरा सीए सीपीए चैप्टर में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा चार्टर्ड अकाउंटेंट सी पी ए चैप्टर के वर्ष 2025-26 के लिए सर्व सम्मति से सीए नीरज गोयल संयोजक, सीए अभिषेक गुप्ता सह संयोजक एवं सीए विजय बडेरा कोषाध्यक्ष चयनित किए गए। चैप्टर द्वारा सिल्वर एलाइट में आयोजित विशेष मीटिंग में संयोजक सीए पवन गर्ग एवं सह संयोजक सीए जितेंद्र मंत्री ने अपने कार्यकाल के प्रगति प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया तथा गत वर्षों में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। सीए ओमप्रकाश बांठिया ने सीए पवन गर्ग के नेतृत्व में बालोतरा सीए चैप्टर को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने के लिए तथा कार्यों के उल्लेखनीय योगदान के लिए सदन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। वर्ष 2025 26 के चुनाव प्रक्रिया के लिए गठित चयन कमेटी सीए पवन गर्ग, सीए उमेश बजारी, को जुगराज बडेरा, सीए अशोक बंसल, एवं सीए रमेश टावरी ने सदन की भावनाओं को मध्य नजर रखते हुए सर्व सममति से सीए नीरज गोयल को संयोजक एवं सीए अभिषेक गुप्ता को सह संयोजक तथा सीए विजय बडेरा को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नई टीम का माल्यार्पण कर सम्मान किया । नव चयनित संयोजक नीरज गोयल , सह संयोजक अभिषेक गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष विजय बडेरा ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए बालोतरा चार्टर्ड अकाउंटेंट सी पी ए चैप्टर को और अधिक गतिमान बनाने का विश्वास व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button