खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सेवा कार्यों के साथ आयोजित की जाएगी सनातन प्रीमियर लीग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा सनातन प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 22 अप्रेल से किया जा रहा है जिसके साथ संस्थान द्वारा कई सेवा के कार्यों को जोड़ा जा जाएगा।

संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे बताया कि सनातन प्रीमियर लीग 22 अप्रेल से शुरू होगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर तक के खिलाड़ी भाग लेंगे इन युवाओं में सेवा कार्यों का संचार करने के उद्देश्य से क्रिकेट मूमेंट को सेवा के साथ जोड़ा जाएगा जैसे सिक्स लगने पर संस्था द्वारा एक परिंडा, पचास रन बनने पर एक मासिक राशन सामग्री का किट,सौ रन बनने पर पांच मासिक राशन सामग्री के किट जरूरत मंद परिवारों को बेटसमैन के नाम से दिए जाएंगे साथ ही 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज के नाम पशुओ के लिए पानी की खेली लगाई जाएगी इन सेवाओं के साथ कई तरीके के इनामी राशि भी रखी गई है प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक रोहित ग्रुप प्रभा किशोर सिंघवी परिवार बने है इसके साथ सभी समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने इसमें सहयोग किया है जिससे इतनी बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता बालोतरा में आयोजित हो पा रही है।सभी सदस्यों ने खेल प्रेमियों को इस भव्य प्रतियोगिता में सहभागिता निभाने को लेकर आमंत्रित किया।

इस अवसर पर संस्था मार्गदर्शक महेश बी चौहान,उपाध्यक्ष पवन गहलोत, खेल संस्थान उपाध्यक्ष जगदीश जाखड़, घनश्याम सिंह राजपुरोहित,गौतम चौपड़ा, ईश्वर दास, कुशल जैन, आंनद दवे सहित संस्थान सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button