उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

सहकारी गन्ना विकास समिति बैठक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

,बभनान।सहकारी गन्ना विकास समिति बभनान के सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमे गन्ना मूल्य बढ़ाने सहित किसानों की समस्यायों का मुद्दा छाया रहा।

शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति बभनान के प्रांगण में प्रबंध कमेटी सदस्यों

की वार्षिक बैठक गन्ना समिति अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में की गई।। बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि समिति प्रांगण में एक मीटिंग हॉल के निर्माण सहित अध्यक्ष कक्ष का निर्माण कराया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर गन्ना किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी ।कहा कि गन्ना किसानों की गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जा चुका है। उपाध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि यदि किसी किसान के बेटी की शादी हो या उसे पैसे की सख्त जरूरत हो तो ऐसी स्थिति में ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि उसे एक या दो पर्ची स्पेशल कोटे से निर्गत कर दिया जाए जिससे उसकी समस्या का हल हो जाए ।इसके अलावा बैठक में सर्वे में पारदर्शिता, गन्ना प्रजाति के नाम पर किसानों को परेशान न करने आदि का मुद्दा छाया रहा। किसान नेता विनोद सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। समिति के सचिव देव प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मौजूदा पेराई सत्र में बभनान गन्ना समिति ने चीनी मिल को अब तक 42 लाख क्विंटल गन्ने की सप्लाई की है ,जो पिछले पेराई सत्र से दो लाख क्विंटल ज्यादा है।हालांकि चीनी मिल का पेराई सत्र अभी चल ही रहा है। उक्त मौके पर मुख्य रूप से बभनान चीनी मिल के जीएम केन दिनेशराय ,विवेक तिवारी, प्रमोद सिंह, आजाद सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button