उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

विराट रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा

शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने किया आयोजन - रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में बुधवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विराट रूद्र महायज्ञ के दुसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया।यज्ञाचार्य राजेश तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य गिरीश पाठक के जरिए विराट रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। नागालैंड से आए संत शिरोमणि कथा व्यास पंडित राजेश तिवारी के जरिए सुनाई गई कथा का भी श्रद्धालुओं ने श्रवण किया।

विराट रुद्र महायज्ञ के यजमान परमानंद मौर्या व उनकी धर्मपत्नी भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या के साथ ही राजकुमार गुप्ता, रीता देवी, करुणा सिंह,सीता अग्रवाल, सत्या मौर्या, कलावती चौबे,कृष्णावती, विमला देवी आदि मौजूद रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button