अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

फतेहपुर उत्तर प्रदेश – ट्रिपल मर्डर से सनसनी किसान नेता समेत तीन की गोली मारकर हत्या

 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात में अज्ञात हमलावरों ने किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय सिंह और छोटे भाई रिंकू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब तीनों लोग किसी निजी कार्य के लिए गांव के बाहर जा रहे थे। घात लगाए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और शवों को उठाने से इंकार कर दिया। लोगों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह एक सक्रिय किसान नेता थे और उनके परिवार का गांव की राजनीति में भी प्रभाव रहा है। पप्पू सिंह की मां वर्तमान में गांव की प्रधान हैं।

पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है, वहीं इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

हत्या के पीछे की वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन आपसी रंजिश और चुनावी प्रतिद्वंद्विता को लेकर संदेह जताया जा रहा है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button