उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी: मंत्री स्वतंत्र देव ने किया बाढ़ रोकथाम परियोजनाओं का शिलान्यास

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ रोकथाम और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पलिया समेत अन्य इलाकों में 20 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ और कटान से प्रभावित इलाकों को लेकर हमेशा संवेदनशील रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों में समय रहते ठोस कदम उठाए जाएं ताकि जन-धन की हानि रोकी जा सके।

शिलान्यास कार्यक्रम के तहत पलिया क्षेत्र में शारदा नदी पुल पर महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इन परियोजनाओं के तहत नदी कटान को रोकने के लिए तटबंधों को मजबूत किया जाएगा और जल प्रवाह को नियंत्रित करने के उपाय किए जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने सरकार के इस कदम की सराहना की और कहा कि इससे बाढ़ से होने वाली परेशानियों में कमी आएगी। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button