उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में नए सत्र के शुभारंभ पर सुंदरकांड पाठ एवं हवन यज्ञ का आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र
एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में नये सत्र के शुभारंभ पर सुंदरकांड पाठ एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य एवं आचार्या बहनों सहित भैया बहनों ने भाग लिया। वहीं प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी द्वारा भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। नये सत्र के शुभारंभ के अवसर पर आचार्य राजेश कुमार तिवारी जी ने मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न कराया। भैया बहनों ने भी यज्ञ किया और मां शारदे से और यज्ञ भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व छात्र भैया आशीष पांडे एवं अनुज पांडे दोनों जुड़वा भाइयों ने संगीत के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड का पाठ पूर्ण होने के बाद उनके द्वारा राम के नाम का उच्चारण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने दोनों जुड़वा भाइयों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समस्त स्टाफ एवं कर्मचारीगण सहित भैया बहन उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


