
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
आज बालोतरा शहर में बच्चों के शारीरिक विकास एवं खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए संभव स्पोर्ट्स सेंटर की शुरुआत हुई।
सेंटर के उद्घाटन में निवर्तमान सभापति सुमित्रा देवी जैन ने कहा कि “खेलकूद बच्चों की प्रतिभा को निखारता है एवं उन्हें स्वस्थ, स्मार्ट , एक्टिव बनाता है”। समाजसेवी ओम बांठिया ने टीम को जोश दिलाते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया, स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ दिमाग रहता हैं, बालोतरा में इस तरह के सेंटर बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
डायरेक्टर विशाल पटवारी ने कहा कि बढ़ते स्क्रीन टाइम, खेलकूद के सीमित साधन आदि समस्याओं को दूर करने के लिए इस सेंटर की शुरुआत की गई है।सेंटर से बच्चों को खेलकूद के प्रति जागरूकता, सुरक्षित वातावरण, अच्छे मेंटर के निगरानी, खेलकूद के उत्तम क्वालिटी के साधन के साथ खेलाया जाएगा। सेंटर में क्रिकेट नेट प्रैक्टिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल टेनिस, हैंड बाल, तीरंदाजी आदि खेल सिखाए जाएंगे।
उद्घाटन के बाद अभिभावकों ने खेलकूद की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। आभार ज्ञापन करते हुए लालचंद पटवारी नेसभी को नव वर्ष की शुभ कामनाए दी। डायरेक्टर विशाल ने सभी स्पोर्ट्स , खेलो की प्रैक्टिकल जानकारी दी ।

Subscribe to my channel


