
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
विख्यात राव मल्लिनाथ तिलवाड़ा पशु मेला में महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ माननीय पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा किया गया । चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए माननीय मंत्री जोराराम कुमावत ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों के सराहना करते हुए कहा कि कि उन्हें आज भी स्मरण है की पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प जी जैन ने महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सेवा के अनुपम कार्य की गए, बालोतरा केंद्र के प्राणी मात्र की सेवा को सराहनीय बताया,। अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 6 सीए ओमप्रकाश बांठिया ने माननीय मंत्री को महावीर इंटरनेशनल सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष महावीर इंटरनेशनल का गोल्डन जुबली वर्ष मनाया जा रहा है, इसका विशेष समारोह 6 _7 जुलाई को जयपुर में होगा एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए अनिल जैन के नेतृत्व में विशेष कार्य संपादित किया जा रहे हैं। बालोतरा केंद्र द्वारा 28 वर्षों से पूर्व अध्यक्ष विधायक चंपालाल बांठिया के द्वारा प्रारंभ किए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर के अंतर्गत नियमित रूप से प्रतिवर्ष चिकित्सा शिविर लगाया जाता है जिसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश ,गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के पशुओं के साथ ही व्यापारी एवं लोग आते हैं करीब 400 से 500 मरीज का प्रतिदिन निशुल्क जांच कर उपचार किया जाता है एवं निशुल्क दवाई प्रदान की जाती है। केंद्र संरक्षक पारसमल भंडारी ने बताया कि कांतिलाल महावीर कुमार मुणोत (राणी देसी पुरा वाला ) एवं स्वर्गीय हनुमान चंद जी चोपड़ा की स्मृति में हुलास कुमार खुश कुमार चोपड़ा के आर्थिक सोजन्य से कई वर्षों से शिविर आयोजित किया जा रहा है ,इस अवसर पर पूर्व जॉन सचिव हाजी मोहम्मद युसूफ भांतगर, उपाध्यक्ष अशोक चोपड़ा ,मजहर खान , कंपाउंडर सहित सदस्यों द्वारा शिविर में सेवाएं प्रदान की जा रही है,माननीय मंत्री द्वारा फीता काट कर एवं भगवान महावीर के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित
कर विधिवत रूप से निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ,पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने भी महावीर इंटरनेशनल के सेवाओं की सराहना की। शिविर के उद्घाटन के साथ ही ग्रैंन मर्चेंट एंड किराणा एसोसिएशन वीर दुर्गादास कृषि उपज मंडी, तथा फुटकर अनाज व्यापार संघ पुरानी धान मंडी के पूर्व अध्यक्ष पारसमल भंडारी, भंवरलाल दाणी ने मंत्री जी को बताया कि निशुल्क जल मंदिर गत 50 वर्षों से संचालित किया जा रहा है वर्तमान में एसोसिएशन के अध्यक्ष वीराराम चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमाना राम राजपुरोहित, जसराज माहेश्वरी, महामंत्री प्रेम जिंदल, कोषाध्यक्ष हीरालाल प्रजापत सहित व्यापार संघ के सदस्यों द्वारा मीठे पीने पेयजल व्यवस्था में सहयोग दिया जा रहा है,माननीय मंत्री ने जल मंदिर (प्याऊ) का अवलोकन कर आयोजकों को सेवा कार्यों ,मानव सेवा सहयोग के लिए सराहना की ।

Subscribe to my channel


