उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

तालाब में नहाते समय 6 बच्चे डूबे SHO ने बचाई 5 की जान एक की मौत

 

 

लखीमपुर खीरी: जनपद खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र के खरगापुर अजीतपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार को तालाब में नहाने गए छह बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख मौके पर हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पसगवां थाने के SHO रवींद्र सोनकर तत्काल मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना तालाब में कूद गए। उनके प्रयासों से पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस का सराहनीय प्रयास

बचाव कार्य में पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। SHO के साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया, वहीं SHO की बहादुरी की खूब सराहना की जा रही है।

ग्रामीणों में शोक, प्रशासन सतर्क

घटना के बाद पुलिस व प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे बच्चों को बिना निगरानी तालाब में न जाने दें। मृतक बच्चे के परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button