अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में भ्रष्टाचार: बोरिंग फेल होने पर JE ने मांगी रिश्वत

 

लखीमपुर खीरी दिनांक 10/03/2025 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 19 फरवरी 2025 को ब्लॉक लखीमपुर सदर से मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत अपने पैतृक ग्राम सकेथू के अपने निजी खेत में बोरिंग कराई थी। बोरिंग तुरंत फेल हो गई थी। बोरिंग करने के समय जे ई आलोक ने 10 कुंटल मोरंग, 10 लीटर डीजल, पाइप लाने का किराया एक हजार रुपए, व 2450 रुपए वाशिक खान मिस्त्री के द्वारा मंगवाया। और पांच हजार रुपए दिनांक 16/02/2025 दिन रविवार को ब्लॉक में अपने कार्यालय पर नगद लिया था। तथा चार बार बोरिंग ट्रॉयल के बहाने परेशान करते हुए कहा की हमारे तकनींकी मिस्त्री आ रहे है, वो बोरिंग को ट्रायल कराएंगे, बोरिंग ट्रॉयल में मेरा खर्चा लगभग पांच हजार रुपए आ चुका है। आज दिनांक 10 मार्च 2025 को सदर ब्लॉक लखीमपुर के जे ई आलोक ने कहा अपने मिस्त्रियों के साथ बोरिंग करने के लिय मशीन लेकर आ रहे है। आप लोग अपने लेबर के साथ इंजन लेकर बोरिंग पर आओ। जब हम बोरिंग पर पहुंचे तब मशीन नही थी। इन लोगों ने फिर ट्रायल करने के लिय इंजन बंधवाया। तब फिर दो इंच पानी बोरिंग से पहले तरीके से निकला। तब जे ई आलोक ने कहा की हमें 10 हजार रुपए दो, तो बोरिंग करवा देंगे। नहीं तो दो इंच पानी बोरिंग दे रही है । दिखा देंगे की बोरिंग फेल नहीं है। तुम हमारा कुछ नहीं बिगड़ पाओगे। तुम्हारी बोरिंग कभी नहीं हो पायेगी। मनरेगा अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से अनुरोध किया है यदि पुन बोरिंग नहीं कराई जाती है। तो विधानसभा लखनऊ पहुंचकर विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पर विचार करूंगा। जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन लखीमपुर खीरी, जे ई सिंचाई ब्लॉक सदर लखीमपुर आलोक कुमार, और इनके मिस्त्रियों की होंगी। तथा इस तहत भोले वाले किसानों से मोटी रकम बोरिंग करने के नाम पर लेते है। और सरकार को बदनाम करने का काम करते हैं

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button