खेलदेशब्रेकिंग न्यूज़

मेरी तरफ से भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर को भी बहुत-बहुत सलाम और बधाई

मेरी तरफ से भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर को भी बहुत-बहुत सलाम और बधाई

ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम की चारों तरफ आलोचना हो रही थी

भारत WTC के फाइनल में भी नहीं पहुंचा था

कोच और कप्तान सहित कोहली के ऊपर भी प्रश्न चिन्ह उठ रहे थे इसके बावजूद गौतम गंभीर ने दृढ़ता से पूरी टीम का मनोबल बनाए रखा और जिन बातों को लेकर लोग उनकी आलोचना कर रहे थे वह उस आलोचना से परेशान नहीं हुए और अपने गेम प्लान से डिगे नहीं

टीम में चार स्पिनरों को खिलाने की बात पर आलोचना हुई

लेकिन गौतम प्लेइंग इलेवन में लगातार चार स्पिनर खिलते रहे

अक्षर पटेल को राहुल से ऊपर बैटिंग क्रम में भेजे जाने पर सवाल उठे

लेकिन गौतम गंभीर अपने प्लान पर अटल रहे और अक्षर हमेशा नंबर पांच पर आकर उपयोगी योगदान दे गए

केएल राहुल से विकेट कीपिंग ऋषभ पंत की जगह पर करवाने को लेकर भी सवाल उठे

लेकिन गौतम गंभीर का विश्वास राहुल पर बना रहा और राहुल विकेट कीपिंग में तो खरे उतरे ही

साथ ही बैटिंग में कई बार उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में आकर जिस तरह से भारत को संभाला कम से कम वह ऋषभ पंत तो हर बार नहीं ही कर पाते

जिस जगह पर राहुल आए उसे जगह पर कई बार भारत 5 विकेट खो चुका था

लेकिन राहुल मजबूती से हर बार एक छोर संभाले रहे और भारत को मैच जीत कर ही वापस लाये

और गौतम गंभीर के यह सब निर्णय तुरुप के इक्के साबित हुए जिसमें वरुण चक्रवर्ती को भी t20 से उठाकर सीधे वनडे टीम में शामिल करना और उसके बाद लगातार खिलाना भी एक तुरुप का इक्का ही था

यह सब निर्णय भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुए और अंततः भारत वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रहा

इसके लिए पूरा श्रेय कोच गौतम गंभीर को भी जाता है

हम हारने पर उनकी आलोचना तो करते हैं लेकिन जब तारीफ का अवसर आता है तो तारीफ नहीं कर पाते

बधाई कोच साहब को भी

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button