दिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी नेता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर शमा मोहम्मद पर साधा निशाना

 

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की बॉडी शेमिंग किया जाना बेहद निंदनीय है और यह सरासर दुस्साहस है।

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “यह वही कांग्रेस है, जिसने दशकों तक एथलीट्स का अपमान किया है। अब रोहित शर्मा जैसे देश के सम्मानित खिलाड़ी पर इस तरह की टिप्पणी करना कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।”

बीजेपी नेता ने मांग की कि डॉ. शमा मोहम्मद को अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रोहित शर्मा का नहीं, बल्कि देश के हर उस व्यक्ति का अपमान है जो खेल जगत में योगदान दे रहा है।

राधिका खेड़ा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है। कई क्रिकेट प्रेमी और बीजेपी समर्थक कांग्रेस प्रवक्ता की आलोचना कर रहे हैं और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और उनके खेल प्रदर्शन की दुनिया भर में सराहना की जाती है। ऐसे में उनके खिलाफ किसी भी तरह की अमर्यादित टिप्पणी खेल भावना के खिलाफ मानी जा रही है।

क्या कांग्रेस प्रवक्ता करेंगी माफी?

अब देखना यह होगा कि कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद इस विवादित टिप्पणी पर सफाई देती हैं या सार्वजनिक रूप से माफी मांगती हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस पार्टी का क्या रुख होगा, इस पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button