उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे महाशिवरात्रि पर हुई बर्फबारी

 

उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 2 मई प्रातः 7:00 बजे बैशाख मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि-विधान से भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। यह घोषणा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर की गई।

केदारनाथ धाम यात्रा से पहले 27 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा संपन्न होगी, जिसके बाद 28 अप्रैल को बाबा केदार की पंचमुखी डोली श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से केदारधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

महाशिवरात्रि पर केदारनाथ में बर्फबारी

महादेव की आराधना के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन केदारनाथ धाम में बर्फबारी भी हुई, जिससे पूरा मंदिर परिसर बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। भक्तों के लिए यह एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव बना। बर्फबारी के बीच बाबा केदार की पूजा-अर्चना की गई और चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दी।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस बार भी यात्रा के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं ताकि भक्तों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button