उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

यातायात एडवाइजरी जनपद खीरी

महाशिवरात्रि पर्व पर गोला गोकर्णनाथ मन्दिर हेतु यातायात कार्ययोजना जनपद खीरी

डॉ संजय कुमार पाण्डेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पावन महाशिवरात्रि का त्योहार दिनांक 26.02.2025 को पूर्ण आस्था व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा। जनपद खीरी के कस्बा गोला गोकरननाथ स्थित प्राचीन शिव मन्दिर शिव भक्तों की अटूट आस्था का केन्द्र है जिसमें इस वर्ष 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं को आवागमन की सम्भावना है। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिनांक 25.02.2025 को समय सायं 19.00 बजे से दिनांक 26.02.2025 को रात्रि 24.00 बजे तक निम्न प्रकार यातायात एडवाइजरी जारी की जाती है ।

*ट्रैफिक डायवर्जन प्लान कस्बा गोला दिनांक 25.02.2025 को समय सायं 19.00 बजे से दिनांक 26.02.2025 को रात्रि 24.00 बजे तक*

*क्र0 सं0*-*आवागमन मार्ग*-*डायवर्जन मार्ग*

(D) 1-लखीमपुर की ओर से शाहजहाँपुर/ खुटार/ मोहम्मदी की ओर जाने वाले वाहन-रिलायन्स पेट्रोल पम्प से गोला नगर में न जाकर बाईपास से वाया मोहम्मदी बाईपास से खुटार/ मोहम्मदी /शाहजहाँपुर की ओर जायेंगे

(D) 2-मोहम्मदी की ओर से आने वाले वाहन -मोहम्मदी बाईपास चौराहा से लखीमपुर की ओर वाया रिलायन्स पेट्रोल पम्प व मोहम्मदी बाईपास चौराहा से खुटार की ओर जायेंगे

(D) 3-खुटार से लखीमपुर/ मोहम्मदी की ओर से आने वाले वाहन-मोहम्मदी बाईपास चौराहा/ रिलायन्स पेट्रोल पम्प बाईपास से लखीमपुर की ओर जायेंगे

(D) 4-अलीगंज से गोला/ लखीमपुर/ मोहम्मदी की ओर आने वाले वाहन-अलीगंज से आने वाले वाहन नवीन मण्डी एफसीआई गोदाम तिराहा से भूतनाथ रोड होते हुए लखीमपुर/मोहम्मदी की ओर जायेंगे

(D) 5-अस्थाई रोडवेज बस अड्डा-उक्त अवधि में रोडवेज बसों का संचालन मोहम्मदी बाईपास (नया बाईपास) स्थित अग्रवाल राइस मिल यार्ड से होगा । कोई भी बस गोला नगर क्षेत्र में प्रवेश नही करेगी।

*पार्किंग स्थल*

*क्र0 सं0*-*आगमन मार्ग*-*पार्किंग स्थल*

1-लखीमपुर की ओर से आने वाले वाहन-पशु बाजार रिलायन्स पम्प के पास

2-अलीगंज की ओर से आने वाले वाहन-मण्डी समिति के अन्दर

3-रोडवेज पार्किंग-मोहम्मदी बाईपास स्थित अग्रवाल राइस मिल यार्ड के अन्दर

4-खुटार की ओर से आने वाले वाहन-चीनी मिल ट्रक यार्ड के अन्दर

*Advisery-*

1-महा शिवरात्रि पर्व के दृष्तिगत कस्बा गोला व आस-पास रोड पर दिनांक 25.02.2025 सायं 19.00 बजे से 26.02.2025 रात्रि 24.00 बजे तक गन्ने के ट्रक/ कामर्शियल वाहन/भारी वाहन गोला नगर में प्रवेश नही करेंगे।

2-चीनी मिल गोला में गन्ना लाने वाले समस्त किसान भाइयों से अनुरोध है कि महा शिवरात्रि पर्व पर दिनांक 26.02.2025 को दिन में होने वाली सम्भावित श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत असुविधा से बचने हेतु दिन के समय गन्ना लेकर न आयें।

3-अलीगंज रोड की ओर से आने वाले गन्ना वाहन ट्रक/ ट्रैक्टर- ट्राली/ बैलगाड़ी एफसीआई तिराहे भूतनाथ रोड होते हुए तिवारी ढ़ाबा से बाईपास होकर दतेली बाईपास से विकास चौराहा होते हुए मिल की ओर जायेंगे तथा इसी रास्ते से वापस जायेंगे।

4-लखीमपुर मोहम्मदी व खुटार की र से आने वाले समस्त गन्ना वाहन दतेली बाईपास होते हुए विकास चौराहा होकर मिल की ओर जायेंगे तथा इसी रास्ते से वापस जायेंगे।

5-महाशिवरात्रि पर्व पर गोला कस्बे से दूर अस्थायी बस अड्डा मोहम्मदी बाईपास चौराहे पर बनाया गया है।

6-महा शिवरात्रि पर्व के दृष्तिगत कस्बा गोला के अन्दर दिनांक दिनांक 25.02.2025 सायं 19.00 बजे से 26.02.2025 रात्रि 24.00 बजे तक ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे ।

7-डायवर्जन अवधि में सदर चौराहा से छोटा चौराहा/ शिवम चौराहा तक किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा केवल श्रद्धालुओं को पैदल जाने की अनुमति रहेगी।

8-चूंकि महाशिवरात्रि पर्व पर दिनांक 26.02.2025 को लखीमपुर शहर क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं का आवागमन रहेगा जिसके दृष्टिगत शहर क्षेत्र में पूर्व से लागू यातायात एडवाइजरी यथावत लागू रहेगी।

9-श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु यातायात पुलिस/ गोला पुलिस प्रत्येक समय उपलब्ध रहेगी किसी भी प्रकार की जानकारी / असुविधा हेतु एसएचओ गोला मो0 नं0 9454403780, प्रभारी यातायात मो0 नं0 8887019112, एसएचओ कोत0 सदर 9454403784 व यातायात शाखा के कण्ट्रोल रूम नं0 9454844045 पर किसी भी समय सम्पर्क कर सकते हैं ।

*यातायात पुलिस*

*जनपद खीरी*

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button