देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

प्रभारी सचिव ने किया बिठूजा में अनार बगीचों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा के प्रभारी सचिव श्री हरि मोहन मीणा ने आज बिठूजा गांव में जिला परिषद सदस्य उमराम पटेल के साथ किसानों के अनार बगीचों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देमाराम, वगताराम, विशनाराम और मदाराम के बगीचों का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री गोपी किशन पालीवाल, कृषि अधिकारी छगुलाल, दुदाराम बारूपाल, हितेश पटेल और डॉ. कल्पेश उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रभारी सचिव का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर किसानों ने अनार की खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रभारी सचिव के समक्ष रखा। श्री मीणा ने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दें और उनकी मदद करें।

ग्रामीणों और किसानों ने इस दौरे के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि सरकार की ओर से उन्हें और अधिक सहायता मिलेगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button