बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
बालोतरा में आयकर कार्यशाला: ट्रस्टों के लिए नवीनतम प्रावधानों पर चर्चा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
आयकर विभाग द्वारा पीपीटी के माध्यम से FATF संदर्भ में एवं आयकर exemption के संदर्भ में आयकर अधिकारी (छूट ) राकेश घीया द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । बालोतरा लघु उद्योग मंडल में आयोजित कार्य शाला में आयकर अधिकारी (छूट) राकेश घीया ने बताया कि आयकर के नवीनतम प्रावधानों के अंतर्गत आयकर की अंतर्गत रजिस्ट्रेशन एवं धारा 80G के तहत छूट के लिए आवेदन फॉर्म भरते समय विशेष जानकारी रखने की आवश्यकता है, साथ पब्लिक चैरिटेबल एक्ट के तहत पंजीयन भी जरूरी है ,डोनेशन लेते समय डोनेशन देने वाले व्यक्ति के संदर्भ में भी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर, पैन नंबर सही जानकारी लेकर कार्य करें तथा विधिवत रूप से अकाउंट मेंटेन करना जरूरी है। आयकर के अंतर्गत धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्टों के लिए भी सरकार के द्वारा जो नवीनतम प्रावधान किए गए हैं उसमें संबंधी ट्रस्ट और उनके कर सलाहकार विशेष रूप से पूर्ण नियमों की पालना का लक्ष्य रखें तथा बकाया मांगों के संदर्भ में भी शीघ्राती शीघ्र निष्पादन करने का प्रयास करें । इस अवसर पर राजस्थान टैक्स कंसलटेंट संगठन के उपाध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने स्वागत भाषण के साथ ट्रस्टों की जानकारी दी अधिकांश सदस्यों ने कहा कि छोटे ट्रस्ट गौशाला, मंदिर के अंतर्गत समस्याओं की जानकारी दी एवं राजस्थान सरकार में अलग से पब्लिक चैरिटेबल विभाग नहीं होने से पूर्व में सभी चैरिटेबल ट्रस्ट, स्वयंसेवी संस्थाएं,स्कूल, हॉस्पिटल सोसाइटी एक्ट में ही रजिस्टर्ड है केवल धार्मिक मंदिर एवं धार्मिक कार्य से संबंधित संस्थाए ही देवस्थान में पंजीयन होते थे, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में सभी के लिए देवस्थान विभाग में सभी को पंजीयन कराने से चैरिटेबल ट्रस्ट संस्थाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। राजस्थान सरकार भारत सरकार सरकार से अनुरोध करें कि ऐसी व्यवस्था हो जैसा कि अन्य राज्यों में पब्लिक चैरिटेबल एक्ट ही बना हुआ है ऐसा ही एक एक्ट बने तथा जब तक ऐसा नहीं बने तब तक देवस्थान विभाग में धार्मिक एवं सोसाइटी एक्ट में चैरिटेबल ट्रस्टों के पंजीयन को ही मान्य रखा जाए। उक्त सुझाव के साथ ही कई महत्वपूर्ण सुझाव चार्टर्ड अकाउंटेंट्स द्वारा दिए गए। बालोतरा सीए चैप्टर के संयोजक पवन गर्ग, टैक्स बार एसोसिएशन के नीरज गोयल, बालोतरा टैक्स बार एसोसिएशन कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बंसल , बालोतरासीईटी ट्रस्ट के अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, लघु उद्योग मंडल उपाध्यक्ष राजेश सिंघल सहित टैक्स बार सदस्यों ने आयकर अधिकारी राकेश घीया का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर आयकर अधिकारी बालोतरा शांति चंद लोढ़ा ने विभाग की और से विचार व्यक्त किये ,आयकर निरीक्षक उस्मानी ने भी शंकाओं के समाधान में सहयोग किया। कार्यशाला में अभिषेक गुप्ता , संजय सिंघल, हंसमुख गोगड़,भारत सिंहल, दिलीप गोयल, जनक सिंहल, अनीश सिंहल सहित सदस्य ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।

Subscribe to my channel


