उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

रेंजर्स से छात्राओं में अनुशासन की भावना संचरित होगी: प्रो सुनीता तिवारी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती। भारत स्काउट एण्ड गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती द्वारा संचालित तीन दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बस्ती में आज दिनांक 13 फरवरी को हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० सुनीता तिवारी ने त्रिदिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि रेंजर्स प्रशिक्षण से छात्राओं के व्यक्तित्व का चतुर्दिक विकास होता है, एवं उनमें सहयोग और अनुशासन की भावना का निर्माण होगा। महाविद्यालय की रेंजर्स प्रभारी श्रीमती प्रियंका सिंह रहीं।

प्रशिक्षण दे रहे शिविर संचालक आदर्श जी ने रेंजर्स को शिविर के नियम, सिद्धान्त, संक्षिप्त इतिहास, प्रार्थना, झण्डा गीत, टोली विधि, आदि के विषय मे विस्तृत जानकारी दी। साथ ही रेंजर्स का भविष्य में क्या योगदान है इस पर भी विस्तार से छात्राओं को बताया।विशेष ताली, कदम ताल आदि के विषय मे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

ततपश्चात छात्राओं की तीन टोलियों का निर्माण किया गया। जिनमे गुलाब टोली का प्रतिनिधित्व नैंसी,चमेली टोली का प्रतिनिधित्व पलक और चम्पा टोली का प्रतिनिधित्व कुलसुन बानो ने किया।

   शिविर में सहयोग दे रहे महाविद्यालय के शिक्षकों में डॉ० सीमा सिंह, डॉ०रघुवर पाण्डेय, डॉ नूतन यादव, डॉ०सुधा त्रिपाठी, डॉ०बीना सिंह, डॉ स्मिता सिंह, डॉ सुहासिनी सिंह डॉ रुचि श्रीवास्तव,डॉ० सतोष यदुवंशी, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, डॉ० प्रियंका पांडेय, डॉ कमलेश पांडेय एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी के साथ-साथ रेंजर्स में पंजीकृत समस्त छात्राएं शामिल रही।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button