उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र

सोनभद्र (समाचार) *सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद समारोह का आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

 एनसीएल आवासीय परिसर स्थित विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी परियोजना में कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद0 शिव प्रसाद जी जिला प्रचारक रेणुकूट, विशिष्ट अतिथि संपर्क प्रमुख काशी प्रांत श्रीमान आर पी गुप्त जी, विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान राजदीप सिंह जी, प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के मधुर धुन के साथ किया गया।

प्रधानाचार्य जी द्वारा आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय जीवन से प्रगति कर महाविद्यालय तथा सामाजिक जीवन में अग्रसर हो रहे कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं को पठन-पाठन की आवश्यकता के साथ-साथ एक सामाजिक महत्व का व्यक्ति बनने की आवश्यकता पर मार्गदर्शन किया गया।

वहीं विशिष्ट अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में विद्या भारती के स्कूल में प्राप्त की गई संस्कार युक्त शिक्षा को अपने सामाजिक जीवन में तथा अपने व्यवहार में परिलक्षित करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान राजदीप सिंह जी द्वारा विद्यालय के कुछ भूतपूर्व छात्र जो वर्तमान समय में प्रतिष्ठित पद पर है उनकी छात्र जीवन का वर्णन करते हुए प्रेरणा लेने की सलाह देते हुए आगामी छात्र छात्राओं हेतु प्रेरणा के स्रोत बनने का आह्वान किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी द्वारा छात्र – छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने तथा निरंतर अपने ज्ञान और व्यवहार में वृद्धि कर एक आदर्श नागरिक बनने की बात कही गई।

आशीर्वाद समारोह संयोजक कक्षा 11वीं के बहनों द्वारा लघु नाटिका कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय के आचार्य श्री संतलाल शर्मा जी, निलेश कुमार सिंह जी, अखिलेश मिश्रा जी द्वारा इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

बहन साक्षी सिंह, कृतिका जायसवाल, स्वाति यादव ने विद्यालय के अपने सुखद एवं शैक्षणिक अनुभवों को रखते समय भावुक हो गए ।

परीक्षा प्रमुख आचार्य श्री राजेश कुमार तिवारी जी द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य श्री राजेश कुमार सिंह जी ने किया।

कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता सिंह,श्री राजेश सिंह, विमलेश सिंह, सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button