उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल के कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कसौधन की नियुक्ति

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल के अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार संतोष कसौधन उर्फ पप्पू कसौधन को संगठन का मंडल कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर पत्रकारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

नवनियुक्त कोषाध्यक्ष संतोष कसौधन ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों ने संतोष कसौधन को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button