धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने काशी विश्वनाथ के दर्शन कर की पूजा अर्चना
नमो घाट पर दिल्ली में भाजपा की जीत पर किया खुशी का इजहार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने उत्तरप्रदेश की धार्मिक यात्रा के दौरान विश्व विख्यात काशी विश्वनाथ के दर्शन कर देश प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली की कामना करते हुए दिल्ली में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बांठिया ने धार्मिक यात्रा के दौरान विश्व विख्यात काशी विश्वनाथ के दर्शन पर पूजा अर्चना की।इस दौरान उन्होंने ने काशी के प्रसिद्ध घाट पर नदी में डुबकी भी लगाई।बांठिया काशी के नमो घाट पर दिल्ली में भाजपा की प्रचंड़ जीत पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को दिल्ली की जनता ने पहचानते हुए आप को हटाने का ऐतिहासिक फैसला दिया। दिल्ली का विश्व स्तरीय राजधानी का स्वरूप आगामी कुछ वर्षों में देखने को मिलेगा। दिल्ली के मन में मोदी के नारे को दिल्ली की जनता ने पर परिणाम में प्रदर्शित किया है।उन्होंने ने कहा कि देश की राजधानी में डबल इंजन की सरकार बनने से दिल्ली का विकास पटरी पर होगा। दिल्ली की जनता ने दिल से ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा जताया है।

Subscribe to my channel


