उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम पंचायत डडवा तिवारी में सरकारी धन पर डाका डाल रहे ग्राम प्रधान

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती (रूधौली ) – विकासखण्ड रूधौली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डडवा तिवारी में विकास के नाम पर सरकारी धन पर ग्राम प्रधान डाका डाल रहे हैं । सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत डडवा तिवारी में मोहम्मद हासिम के खेत के बगल पोखरा खुदाई कार्य मनरेगा मजदूरों से होने के बजाय जेसीबी से कराया जा रहा है।जो गरीब मजदूरों के हक में डाका डालने का काम किया जा रहा है।और इस कार्य को बड़े ही आसानी से सचिव एपीओ जेई ग्राम प्रधान मिलकर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।बाद में इस कार्य को मनरेगा योजना में तब्दील कर देंगे। जिससे सरकारी धन का बंदर बांट आसानी से हो सके।
जबकि मोहम्मद हासिम के खेत के बगल पोखरा खुदाई कार्य पर मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगा कर कई बार सफाई कार्य दिखाया जा चुका है। मीडिया द्वारा ग्राम पंचायत डडवा तिवारी में धरातलीय पड़ताल किया तो पता चला कि जितने कार्य का आनलाइन मस्टर रोल जारी होता है उस स्थान के आस पास कोई मनरेगा कार्य न तो चल रहा है और न ही पहले कोई मनरेगा कार्य हुआ है न धरातल पर काम होता है। केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा को धराशाई करने लगा है। अब देखना यह है कि योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति कितना सफल होता है या फिर धराशाई होता है।
इस समय में कोई मनरेगा मजदूर कार्य नही कर रहे हैं एवं उक्त प्रकरण में खण्ड विकास अधिकारी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी

Subscribe to my channel


