देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आयोजन

पूर्व विधायक स्व. बांठिया जी के सेवा का भाव पवित्र था:- क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम

 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

    श्री चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आजीवन प्राणिमात्र की सेवा एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित अपने सिद्धांतों एवं आदर्शों के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध जनसेवक पूर्व विधायक स्व. चम्पालाल बाठिया की 92 जन्म जयंती व नवम पुण्यतिथि पर संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आयोजन ब्रह्मा धाम गादीपति तुलसाराम महाराज, संत संजय मुनि के सानिध्य में लूनी नदी के किनारे स्थित महावीर गौशाला में विभिन्न सेवा कार्यो के साथ किया गया।समारोह में राजस्थान के 11 समाज सेवी बंधुओं का विशिष्ट सेवा सम्मान,व्हील चेयर,श्रवण यंत्र, दिव्याग जनों के लिए ट्राइसाइकिल, महिलाओं के स्वावलंबन हेतु सिलाई मशीन का वितरण,व गौमाता के लिए क्षेत्र की विभिन्न गौशाला में हरा चारा वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

         संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आगाज सर्वप्रथम मां भारती एवं पूर्व विधायक स्व. श्री चंपालाल बांठिया की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए आगंतुकों का स्वागत किया। संत संजय मुनि ने भी आशीर्वाद वचन सम्बोधित किया।

       मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम जांगिड़ ने कहा कि समय के साथ जो लोग सेवा के कार्य करते है उनका सम्मान करना चाहिए।नर सेवा ही मानव सेवा का उद्देश्य रखना चाहिए।आज ट्रस्ट ने सेवा सम्मान का आयोजन कर सेवा के कार्य करने वालो को प्रोत्साहित करते हैं।सेवा के कार्य हम सबको करना चाहिए।मानव नर नारायण बन सकता है।व्यक्ति सेवा के काम करते करते देव तुल्य बन जाता है।प्रयाग राज में अभी महाकुंभ चल रहा है वैसे ही यह सेवा का महाकुंभ है।बांठिया जी सेवा कार्यो प्रतिमूर्ति के काबिल है।उनके जीवन की अनेको विशेषताए थी।उनकी सेवा का भाव पवित्र था।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ट प्रचारक नंदलाल बाबाजी ने कहा कि जनसेवक पूर्व विधायक स्व श्री चंपालाल जी बांठिया पुरे जीवन काल मे जनसेवा पर जोर दिया।उन्होंने ने कहा कि सम्मान व्यक्ति के अच्छे कार्यो का होता है। चम्पालाल बांठिया ने अपना पुरा जीवन सेवा के कार्यो मे लगा दिया। उन्होंने कहा कि आदमी अपने कार्यो से महान बनता है। उनके सेवा के कार्यों को जीवन मे उतार कर आमजन को भी सेवा के कार्य करने चाहिए। सब लोग भूमिका में लगे हुए है।आज कार्यक्रम में संकेत विलक्षण मिले है।विश्व को प्रभावित करने वाला स्थान बालोतरा मेने एक साथ देखा है।भारत की मूल राष्ट्रीय चेतना भारत विलक्षण देश देख रहा है।भारतीय सस्कृति अनमोल है इसमें सत्य निष्ठा ,निरन्तरता जारी है।उन्होंने ने बांठिया के बारे में कहा कि वे कभी डरे नही वे कभी झुके नहीं। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।शास्त्रों में भी मनुष्य जीवन को कर्मयोग बताया गया है।

    अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप ने कहा कि

चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा उनके पदचिन्हों पर चलते हुए प्रतिवर्ष किया जा रहा जनसेवा का कार्यक्रम अनुकरणीय व अनमोल है।जन सेवा का कार्य ट्रस्ट कर रहा है।उन्होंने ने कहा कि समर्पण भाव का सम्मान बड़ा है ट्रस्ट को साधुवाद।आज सम्मान के लिए गहरे समंदर का मंथन कर चुन चुन कर मोती निकाले है।विशिष्ट कार्य करने वाले अमर हो जाते है।बांठिया जी के सेवा कार्य की छवि को जिंदा रखा है।पूरा परिवार साधुवाद का पात्र है।

      कार्यक्रम में सेवा के कार्य मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो का ट्रस्ट द्वारा तिलक निकाल व साफा पहनाकर व नारियल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। वही गौमाता के लिए गौशाला क्षेत्र की दो गौशाला को सहायता राशि के चैक सुपुर्द किए गए।वही टीम विधायक डॉ अरुण अमराराम चौधरी कल्याणपुर क्षेत्र की ओर से ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया का स्वागत किया गया।कार्यक्रम का मंच सचालन सुरेश चितारा, महेन्द्र श्रीश्रीमाल, संजय छाजेड़ ने ने किया।

यह रहे मंच पर उपस्थित:-

   समारोह के दौरान मंच अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप,क्षेत्रीय प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान निम्बाराम जागिड़,वरिष्ठ प्रचारक नन्दलाल बाबाजी,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी,विद्या भारती संरक्षक मूलचंद जोशी,नगर सघ संचालक सुभाष जोशी,ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी,सीईटीपी ट्रस्ट अध्यक्ष रूपचंद सालेचा सहित अनेक अथिति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद:-

   वही इस दौरान श्रीमती जसोदा देवी बांठिया,प्रधान कल्याणपुर श्रवण सिंह राजपुरोहित,राजेन्द्र सिंह थोब,

सदस्य उमाराम पटेल,समाजसेवी देवराज खींवसरा,प्रकाश माली,लूणचंद बांठिया,कांतिलाल हुण्डिया, एडवोकेट संतोष कुमार,उप प्रधान नखत सिंह कालेवा,सरपंच खेतसिंह दुदवा,माणक राम,आवड़ दान, मूलाराम,ओमप्रकाश प्रजापत, नारायण चौधरी कल्याणपुर सहित अनेको जनप्रतिनिधियों, सरपंचों सहित हजारों की सख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विशिष्ट सेवा सम्मान व अभिनंदन :-

 कार्यक्रम में दौरान राजस्थान में सेवा के कार्य मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले रतनलाल काका जोधपुर,किशन गहलोत , बहन पार्वती जांगिड़ गागरिया, डॉ वैभव भंडारी पाली, पुरषोत्तम सोलंकी बाड़मेर, डॉ श्रवण कुमार मोदी सिरोही,सुश्री बहन निलम पंवार जालोर, कुलदीप प्रजापत बाड़मेर, कुंपाराम पंवार, मांगीलाल सकलेचा व रामलाल जोशी दुदवा का अथितियों द्वारा तिलक निकाल व साफा पहनाकर,नारियल व प्रशस्ति पत्र देकर सेवा सम्मान किया गया।अपने घर मे वाल्मीकि समाज की बालिका का विवाह करवाने वाले सज्जन सिंह नागाणा का भी सम्मान किया गया।

व्हीलचेयर,ट्राइसाइकिल, सिलाई मशीन व मेडिकल उपकरण का वितरण:-

ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि पूर्व विधायक स्व.जनसेवक श्री चंपालाल बांठिया की 92 वीं जन्म जयंति एवं नवम पुण्यतिथि पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें, व जरूरत मंद लोगो को ट्राई साइकिल,व्हील चेयर,

श्रवण यंत्र व मेडिकल उपकरण का वितरण किया गया।उन्होंने ने बताया कि ओर जरूरतमंद लोगो को क्षेत्र दौरा करते हुए वितरण किए जाएंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button