देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
पूर्व विधायक बाँठिया की जन्म जयन्ती एवं नवम् पुण्य तिथि पर संस्तुति एवं समर्पण समारोह आज

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
श्री चम्पालाल बाठिया चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा आजीवन प्राणी
मात्र की सेवा एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित, अपने सिद्धान्तों एवं आदर्शो के लिये पूर्ण प्रतिबद्ध,जन-जन के लोकप्रिय स्मृति शेष जनसेवक पूर्व विधायक चम्पालाल बाँठिया की 92वीं जन्म जयन्ती एवं नवम् पुण्य तिथि पर 3 फरवरी 2025 को संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा।जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि 3 फरवरी सोमवार दोपहर 1 बजे स्थानीय लूणी नदी किनारे स्थित महावीर गौ शाला में संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आयोजन ट्रस्ट संरक्षक पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के निर्देशन में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा जिसमे राजस्थान के 11 समाज बंधुओं का सेवा सम्मान,श्री बाँठियाजी के जीवन वृत का चित्रण,व्हीलचेयर वितरण,दिव्यांग बंधुओं के लिए ट्राईसाईकिल,श्रवण यंत्र वितरण, महिलाओं को स्वावलंबन हेतु सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा।वही क्षेत्र के अनेकों गौशाला में गौमाता के लिए हरा चारा व गुड़ का वितरण किया जाएगा। आयोजित मुख्य समारोह में ब्रह्मा धाम गादीपति तुलसाराम महाराज व परेऊ मठ मठाधीश ओंकार भारती महाराज सहित क्षेत्र के विभिन्न साधु संतों के सानिध्य रहेगा वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारी, प्रचारकों,
वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,विधायकगण सहित अनेको जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम को लेकर ट्रस्ट मंडल के कार्यकर्ताओं की अलग अलग टीमें बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
श्री चम्पालाल बाठिया चेरीटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने ब्रह्मा धाम गादीपति तुलसाराम महाराज से भेंट कर उनके दर्शन कर आशीर्वाद लिया व ट्रस्ट द्वारा पुर्व विधायक जनसेवक स्व चम्पालाल जी बांठिया की पुण्यतिथि व जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आने का न्योता भी दिया।

Subscribe to my channel


