बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

श्री भरत जी मोदी का भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री भरत जी मोदी को बालोतरा जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर ग्रे क्लॉथ कमीशन एजेंट एसोसिएशन, बालोतरा की ओर से भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री मोदी का पुष्प माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

समारोह में अशोक चौपड़ा, अम्बादान रावल, शांतिलाल मेहता, रमेश सिंघवी, महेन्द्र कुमार श्रीमाल, हुक्कमाराम चौधरी, नरेश तातेड़, सुनील पारीक, संजय वडेरा, बसंत गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्री भरत जी मोदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दीं।

श्री मोदी ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने और क्षेत्र के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button