खेलजयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
द ब्रैन पावर स्कूल ने खेल कूद दिवस मनाया

जयबीर सिंह ब्यूरो (जयपुर) राजस्थान।
जयपुर। रविवार को को द ब्रैन पावर स्कूल ने अपना खेल कूद दिवस मनाया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ . नन्द किशोर थे । कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के खेल कूदो का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियो को स्वर्ण पदक , रजत पदक व कांसेय पदक वितरित किए गए ।
प्रतियोगिता में रिले रेस 50*2 =100 मीटर 50 मीटर दौड़ किए गए । रिले रेस-हिमालय हाउस, कबड्डी कप-हिमालय हाउस, खो -खो कप-हिमालय हाउस, वालीबॉल-नीलगिरी हाउस, बैडमिंटन- विन्ध्या हाउस, टेबल टेनिस- शिवालिक हाउस
इस अवसर पर जूडो कराटे के नेशनल पदक विजेता नेतिक भी उपस्थित रहे । उन्होंने बालकों को संदेश दिया कि अनुशासन में रहकर ही किसी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। किसी भी खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कठिन परिश्रम एवं अनुशासन होना बहुत जरूरी है ।
मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में उपस्थित खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन एवं उत्साह -वर्धन करते हुए बताया कि सबको अपने खेल एवं कार्य के प्रति समर्पण भाव से काम करना चाहिए । विध्यालय के इस प्रयास को उपस्थित अभिभावकों ने मुक्त कंठ से सराहा । अंत में उपस्थित अभिभावक एवं शिक्षकों के बीच रस्सा कशी की प्रतियोगिता रही जिस में विध्यालय की शिक्षिकाओ ने बाजी मारी । बेस्ट हाउस की ट्रॉफी – हिमालय हाउस ने उठाई ।









Subscribe to my channel


